फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के लिए मैरिज पैलेस में बन रहा 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुुर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मरीजों का इलाज करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग काफी अलर्ट है। एक तरफ जहां कोरोना के टेस्ट का दायरा बढ़ाया गया है, वहीं नगर परिषद की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जीरकपुर की पटियाला रोड पर स्थित अप्सरा मैरिज पैलेस मेें एक 100 बैड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। रविवार को वार्ड तैयार करने के लिए नगर परिषद ने टेंट, गद्दे और बैड मंगवा लिए हैं और आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के एमई मुकेश राय ने बताया कि दो तीन दिनों के भीतर यह वार्ड आपात स्थित से निपटने के लिए तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां डॉक्टर और ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि यहां मरीजों को बेहतर सविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें