फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवर साफ करने वाले ट्रैक्टर ने दस वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 दारा स्टूडियो से गांव बड़माजरा को जाने वाले रास्ते पर कच्ची कॉलोनी के पास वीरवार सुबह एक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सीवर की सफाई करने वाले ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया। मृतक की पहचान शौर्य निशाद निवासी गांव बड़माजरा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। गुस्साए लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर शव रखकर करीब पौना घंटा जाम लगाया।
विज्ञापन


शौर्य अपने पिता वकील निशाद के साथ बाइक पर सिविल अस्पताल दवाई लेने जा रहा था। जब वे कच्ची कॉलोनी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे सीवर साफ करने वाले ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता वकील निशाद दूर जा गिरे, जबकि शौर्य ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का टायर बच्चे के मुंह के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास की कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। शौर्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

मृतक के पिता वकील निशाद ने बताया कि उनका बेटा शौर्य छठी कक्षा का छात्र था। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। घटना से गुस्साए लोगों और परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पुलिस को यातायात वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना फेज-1 के एसएचओ सुखवीर सिंह और एसएचओ बलौंगी पैरीविंकल ग्रेवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन परिवार ने शव को नहीं उठाने दिया। पौने घंटे बाद पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के लिए शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें