मोहाली। रयात इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट रेलमाजरा में शनिवार को दो दिवसीय मैनेजमेंट कांफ्रेंस 2012 शुरू हुई। कांफ्रेंस के पहले दिन रयात-बाहरा ग्रुप तथा डेस्टीमनी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। साथ ही इस मौके जॉब फेयर भी आयोजित किया गया। इसमें 26 कंपनियां स्टूडेंट्स की सलेक्शन के लिए पहुंची।
इस बारे जानकारी देते हुए रोपड़ कैंपस के डायरेक्टर एससी बेदी ने बताया कि डेस्टीमनी के साथ किया गया समझौता एमबीए के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन सेल ऑफ फाइंनेशियल सर्विस प्रोडक्टस के नाम अधीन हुए समझौते पर डेस्टीमनी सिक्योरिटीज के सीईओ और एमडी सुदीप बंदिउपाध्याय और ग्रुप के जेएमडी डॉ. संदीप कौड़ा ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि इस समझौते का मुख्य मकसद मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के लिए विशेषकर वित्तीय क्षेत्र में नौकरियां हासिल करने के लिए और अधिक योगयता पैदा करना और रोजगार संबंधी बारीकियां से विद्यार्थियों को जागरूक करवाना है। उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा विद्यार्थियों को शुरू से ही ऐसे हर पहलू की जानकारी दी जाती है, जिससे उनको अपना उज्जवल भविष्य बनाने में कामयाबी मिल सके।