फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका का दूध 2 रुपये तक और घी 15रुपये महंगा

Mon, 23 Sep 2013 05:38 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वेरका ने अपने फुल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध तथा घी के दाम बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम पर दो रुपये प्रति लीटर, स्टैंडर्ड पर एक रुपये लीटर तथा घी के दाम में 15 रुपये प्रति किलो ग्राम की वृद्धि की गई है। इसके अलावा अन्य टोंड मिल्क, दही और पनीर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए दाम शनिवार से ही लागू होंगे।
विज्ञापन

वेरका प्रबंधन के मुताबिक फुल क्रीम दूध शनिवार से 40 रुपये लीटर और स्टैंडर्ड (शक्ति) 36 रुपये लीटर मिलेगा। सिंगल टोंड और डबल टोंड मिल्क के दाम यथावत रहेंगे। देसी घी के रेट 315 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 330 रुपये किलो कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार होंगे रेट
पहले अब
फुल क्रीम 38 40
स्टैंडर्ड 35 36
देसी घी 315 330
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें