फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बनेंगे मैरिज पैलेस, हर घर का होगा नंबर

Thu, 19 Sep 2013 05:38 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राज्य में जिन जिलों में जिला परिषद के दफ्तरों की अपनी बिल्डिंग नहीं हैं। वहां पर आधुनिक तरीके के जिला दफ्तर बनाए जाएंगे। येह भवन आधुनिक साजो सामान से लैस होंगे। साथ ही मोहाली जिला परिषद भवन का भी निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने दी। वह जिला परिषद की नवनियुक्त चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली एवं वाइस चेयरपर्सन बिमल कौर के ताजपोशी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इस दौरान फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि जब से राज्य में अकाली-भाजपा सरकार सत्ता में आई। तब से राज्य विकास की राह पर चल रहा है। रखड़ा ने कहा कि राज्य के गांवों को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने अब गांवों के नक्शे बनाकर नेट पर डाले हैं। ऐसे में अब कोई व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में रहे। वह अपने देश के बारे में जान पाएगा।
रखड़ा ने बताया कि हर घर को नंबर दिया जाएगा। साथ ही हर गांव में धर्मशाला बनेगी। राज्य में गांव स्तर के कलस्टर बनाकर मैरिज पैलेस बनाए जाएंगे। इससे लोगों को मैरिज पैलेसों में शादी करने पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने परमजीत कौर बडाली को जिला परिषद चेयरपर्सन बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन


80 करोड़ से सुधरेगी लिंक रोड्स की हालत
इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बड़े स्तर पर जिले में विकास कार्य कराए हैं। 27 सितंबर को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 50 करोड़ रुपये की लागत से बने हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। जिले की लिंक रोड्स को सुधारने पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। मुल्लांपुर में 50 एकड़ जगह में आधुनिक टाटा कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य महिला कमीशन की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां, स्त्री अकाली दल की प्रधान एवं लोकसभा मेंबर गुलशन कौर, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत कई स्थानीय नेता हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें