फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त क्लर्कों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से बर्खास्त किए गए क्लर्कों का धरना शुक्रवार को 1381वें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं, यूनियन के महासचिव जगविंदर सिंह खुंडेहलाल का मरणव्रत भी आज 65वें दिन में दाखिल हो गया। प्रधान रघवीर सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था का राज नहीं सेवा का नारा देने वाली पंजाब की मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार इतनी पत्थरदिल होगी। जिसके राज में पिछले 65 दिनों से एक इंसान अपनी हक की प्राप्ति के लिए जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। धरने पर मौजूद क्लर्कों ने पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनको जल्द बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर इस हफ्ते के अंदर उनको बहाल न किया गया तो क्लर्क सामूहिक आत्मदाह जैसा कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के अनुसार मरणव्रत पर बैठे खुंडेहलाल की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इतने दिनों से सिर्फ पानी के सहारे रहने के कारण उसके शरीर के कई अंगों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें