मोहाली। एजूकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पंजाब यात्रा पर आए चीनी डेलिगेशन ने मंगलवार सुबह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का दौरा किया और अधिकारियों से मुलाकात की। वहीं, शाम को श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेका और विरासते खालसा में जाकर सिख इतिहास के बारे में जाना।
पीएसईबी पहुंचने पर बोर्ड की चेयरपर्सन एवं राज्य की शिक्षा सचिव रवनीत कौर ने दल का औपचारिक स्वागत किया। साथ ही शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली से उन्हें रूबरू कराया। इस मौके पर चेयरपर्सन ने कहा चीन और भारत के बीच यह एक्सचेंज प्रोग्राम केवल अधिकारियों तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बल्कि ऐसा एक्सचेंज प्रोग्राम अध्यापक व विद्यार्थियों के स्तर पर भी होना चाहिए। ताकि दोनों देशों की युवा पीढ़ी एक दूसरे के बारे में गहराई से जान पाए और भविष्य की रोजगार मंडी पर काबू पाया जा सके। समागम में चीनी दल के सारे मेंबर व बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश टंडन, सचिव डॉ. बलविंदर सिंह व साइंटिफिक अफसर डॉ. श्रुति शुक्ला समेत सारे अधिकारी हाजिर थे। वहीं, चीनी दल की तरफ से जिआगंजू प्रविंशियल डिपार्टमेंट ऑफ एजूकेशन के डिप्टी डायरेक्टर यूजिआनन ने यात्रा के तुजुर्बें को काफी अमूल्य बताया और अपनी यात्रा की सफलता की उम्मीद जताई। इसके बाद दल के सदस्य चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं गए। जहां पर उन्होंने बच्चों को नए सिस्टम से दी जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की।
बॉक्स
रॉक गार्डेन और पीयू आज जाएगा दल
चीनी दल अपनी यात्रा के दौरान बुधवार को चंडीगढ़ की खूबसूरती का आनंद उठाएगा। सबसे पहले यह दल सोहाना स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेेंडरी स्कूल जाएगा। जबकि दोपहर में पंजाब यूनिवर्सिटी के अकेडमिक सेशन और कैंपस को देखेगा। जबकि दोपहर में रॉक गार्र्डेन और फेज-10 म्यूजियम में चीनी दल जाएगा। इस दौरान बोर्ड के अधिकारी भी रहेंगे।