फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट जंप की, पुलिस कर्मी को दिखाया ठेंगा

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज—7 चौक पर बाइक सवार युवकों ने पहले रेड लाइट जंप की और जब ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उसे ठेंगा दिखा कर निकल गए। इसके बाद थोड़ी आगे जाकर बुलेट से तीन बार पटाखे चलाए और फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई। ट्रैफिक जोन-2 के इंचार्ज दविंदर सिंह ने अपनी गाड़ी से युवकों का पीछा किया। युवकों ने कुंभड़ा चौक पर भी रेड लाइट जंप की और गुरुद्वारा सिंह शहीदां में चले गए। वहां पीछे बैठा युवक उतर गया और जबकि चालक मोटरसाइकिल लेकर दूसरे गेट से फरार हो गया। मोटरसाइकिल से उतरा युवक वहां के भैंसों वाले कमरे में घुस गया, जहां से ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में दबाव पड़ने पर दूसरा युवक भी पुलिस के पास पहुंच गया। दविंदर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान जस चाहल निवासी खुड्डा लाहौरा चंडीगढ़ (चालक) और गुरविंदर सिंह निवासी सेक्टर-48 के रूप में हुई है। ये बगैर हेलमेट जा रहे थे, तब कांस्टेबल सरबजीत सिंह ने इनको रुकने का इशारा किया था। इन्होंने लाइट जंप की, फिर पेट्रोल पंप के पास बाइक रोक कर पटाखे बजाए और कांस्टेबल को इशारा कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों की कम उम्र और भविष्य को देखते हुए इनके खिलाफ परचा तो दर्ज नहीं किया गया, लेकिन बाइक जब्त कर ली गई है।
चालीस चालान काटे
ट्रैफिक इंचार्ज दविंदर सिंह ने बताया कि नाके के दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक 10 ओवरलोड थ्री व्हीलरों के चालान काटे गए। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 40 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें