फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला का प्लॉट धोखे से बेचा

Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रॉपर्टी के कारोबारियों ने धोखे से एनआरआई महिला का प्लॉट एक व्यक्ति को बेच दिया। बाद में सच्चाई सामने आई तो उस व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद थाना मटौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज सात में एससीएफ-48 में प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले अतुल जिंदल ने इस जालसाजी की रुपरेखा तैयार की। अतुल की नजर फेज 3ए स्थित प्लॉट नंबर 99 पर थी। यह प्लॉट रविंदर कौर नामक महिला का है, जोकि फिलहाल यूके में रहती हैं। जिंदल ने सोचा कि प्लॉट की मालिक यूके में है, वह आसानी से प्लॉट बेच देगा और मामले का खुलासा भी नहीं होगा। जिंदल ने अपने साथियों वरिंदर और मनमोहन के साथ मिल कर प्लॉट की जाली जीपीए (जनरल पॉवर ऑफ अटॉर्नी) तैयार करवाई। जिसके बाद इन तीनों ने मिलकर चंडीगढ़ निवासी खैराती लाल को अपने जाल में फंसाया। इन्होंने खैराती लाल को 75 लाख रुपये में प्लॉट बेच दिया। बाद में खैराती लाल ने रविंदर कौर से संपर्क किया तो उसने प्लॉट बेचने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद खैराती लाल ने शुक्रवार को मटौर पुलिस को शिकायत दी। उधर, रविंदर कौर ने पुलिस को भी लिखित में दे दी है कि उसने न तो कोई प्लॉट बेचा है और न ही किसी को जीपीए दी है। जिसके बाद परचा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को अतुल जिंदल को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें