फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन-पे एप अपडेट करने के बहाने 97 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्काईनेट एन्क्लेव के रहने वाले एक व्यक्ति को अपना क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए फोन-पे एप डाउनलोड करना महंगा पड़ा गया। फोन में एप अपडेट करने के बहाने कंपनी के अधिकारी ने उसके खाते से 97 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मंगत राम वर्मा निवासी सी-53 स्काईनेट एन्क्लेव ने पुलिस को बताया कि उसने अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरना था परंतु फोन-पे एप के जरिए कार्ड का भुगतान नहीं हो रहा था। इस पर उसने एप अपडेट करने के लिए कंपनी के अधिकारी के साथ बात की। उसने बताया कि वह फोन-पे कंपनी के अधिकारी की ओर से मांगी हर जानकारी उसको देता रहा। फोन कटने के बाद उसने अपना मोबाइल चेक किया तो उसके खाते से 85 हजार रुपये व क्रेडिट कार्ड में पड़े 12 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें