फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महासभा में पहुंचे गांव जंडपुर और हरलालपुर के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कांग्रेसी नेता एवं पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा ने बताया कि गांव जंडपुर और हरलालपुर के भारी संख्या में युवा मोहाली में फतेह मैदान में हुई महासभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों में की जा रही महासभा के कारण केंद्र सरकार की नींद उड़ चुकी है। दिल्ली में हाईवे जाम के बाद फिर केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान आया है कि सरकार नए कृषि कानूनों में संशोधन करने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब किसान दिल्ली से उस समय ही वापस आएंगे। जब सरकार काले कानूनों को रद्द करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नंबरदार गुरबख्श सिंह, दलजीत सिंह, शेर सिंह, सतनाम सिंह, सज्जन सिंह, सोनी ढिल्लों, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, अमरीक सिंह, हरजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, मक्खन सिंह, काका सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह समेत गांव जंडपुर और हरलालपुर के युवा और किसान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें