फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 94 शिक्षकों-विद्यार्थियों ने सीखी ऑर्गेनिक साबुन बनाने की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी में कार्यशाला, स्वरोजगार के नए रास्तों से रूबरू हुए प्रतिभागी
विज्ञापन

मोहाली। एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली में ऑर्गेनिक साबुन बनाने की तकनीक पर कार्यशाला आयोजित की गई। स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज और पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मोहाली और रूपनगर के 94 शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक सामग्री से साबुन बनाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया, ग्रीन केमिस्ट्री और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने मेल्ट एंड पोर तकनीक से अलग-अलग रंगों और खुशबू वाले साबुन तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ हरलीन कौर बहरी और डॉ. तान्या रब्बन ने उत्पाद विकास, लागत निर्धारण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के गुर भी सिखाए। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम डॉ. अनिल शर्मा और डॉ. रश्मि सांघी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें