संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। सफाई यूनियन के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला, नगर परिषद प्रधान बहादुर सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश राणा और प्रिंस शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर गुरप्रताप सिंह पडियाला ने कहा कि सफाई कर्मचारी किसी भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उनकी दिन-रात की मेहनत से ही शहर साफ-सुथरा और सुंदर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों का योगदान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शहरवासियों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके काम का सम्मान करना चाहिए। समारोह में सफाई यूनियन के मिंटू बेगड़ा, पार्षद डॉ. अश्वनी कुमार, बिक्रम राणा, अभी कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।