फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनौली सूरत में कुतों ने बाड़े में घुसकर 35 भेड़ों को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़/लांडरां। गांव मनौली सूरत में लावारिस कुत्तों ने भेड़ों के बाड़े में पहुंचकर करीब 35 भेड़ों को मार दिया। भेड़ों के मालिकों को घटना की जानकारी उस समय लगी जब वह सुबह भेड़ों को देखने गए। गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह तीनों भाई हैं। उन के पास करीब 140 भेड़ें हैं, जिनके सहारे वह अपने घर का गुजारा चलाते हैं। उन्होंने घर के बाहरली तरफ अपनी भेड़ों का बाड़ा बनाया हुआ है। उनका एक भाई और नौकर बाड़े में सोते हैं, लेकिन बीती रात भाई फरीदपुर रहते मामा के पास भेड़ों के बाल कटाने के लिए चला गया और नौकर बाड़े में सोता रहा। इस बीच कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सूचना सरपंच नैब सिंह को दी। सरपंच घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें