जीरकपुर। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए तीन नई फ्लाइट ऑपरेट होंगी। एयरपोर्ट के रनवे पर एयरफोर्स की ओर से लाइटें लगाने के बाद चंडीगढ़ से कुछ फ्लाइट्स में इजाफा हो रहा है। इनमें चंडीगढ़ से चेन्नई के लिए सुबह 7:45 बजे, बेंगलुरु के लिए सुबह 6:25 बजे और हैदराबाद के लिए भी 6:25 बजे नई फ्लाइट उड़ान भरेंगी। अभी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 39 फ्लाइट ऑपरेट हो रही हैं। 30 अप्रैल से इनकी संख्या 42 हो जाएगी।