फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मिलकर काम करेगी इंटर स्टेट पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोकसभा चुनाव को लेकर वीरवार को इंटर स्टेट पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की अहम मीटिंग हुई। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए रणनीति तैयार की। साथ ही पीओ और गैंगस्टरों से निपटने का भी खाका तैयार किया गया। उम्मीद जताई गई है कि इंटर स्टेट पुलिस अधिकारी मिलकर काम करेंगे तो अपराधियों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

यह मीटिंग आईजी रूपनगर रेंज वी नीरजा की अगुवाई में पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट सेक्टर-32 चंडीगढ़ में हुई। इसमें चुनाव के चलते शराब तस्करी, करंसी व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इंटर स्टेट नाकों पर पुख्ता चेकिंग करने की हिदायत दी गई और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया। अधिकारियों को साथ लगते दूसरे राज्यों के अधिकारियों व थानों के एसएचओ से कोऑर्डिनेशन बनाने के लिए कहा, ताकि सूचना एक-दूसरे से साझा कर अपराधियों से सख्ती से निपटा जा सके।
मीटिंग में एसएसपी मोहाली हरचरन सिंह भुल्लर, डीसी मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा, सहायक जिला कर एवं आबकारी अधिकारी परमजीत सिंह, कमिश्नर पुलिस पंचकूला सुभाष सिंह, एसएसपी चंडीगढ़ निलांबरी जगदले, एसपी अंबाला मोहित हांडा, एसएसपी बद्दी हिमाचल प्रदेश रोहित मिगलानी, डीएसपी अंबाला मुनीष सहगल, विजय देशवाल एसीपी पंचकूला, विनोद ईटीओ मोहाली, एसपी सिटी मोहाली हरविंदर सिंह विर्क, एसपी हेडक्वार्टर मोहाली गुरसेवक सिंह बराड़, आकाशदीप सिंह औलख डीएसपी हेडक्वार्टर मोहाली, दीप कमल डीएसपी खरड़ व सिमरनजीत सिंह लंग डीएसपी डेराबस्सी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें