फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाईन फ्लू के साथ एक ओर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

- गांव मेहमदपुर का मामला, हलके में इस बीमारी से तीसरी मौत
- हलके में तेजी के साथ पैर पसार रहा है स्वाइन फ्लू
- सेहत विभाग बीमारी पर काबू पाने में नाकाम
डेराबस्सी। हलके में स्वाइन फ्लू तेजी के साथ पैर पसारता जा रहा है जिसको रोकने में सेहत विभाग नाकाम साबित हो रहा है। डेराबस्सी में बीती रात स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीसरे मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बहादुर सिंह निवासी गांव मेहमदपुर के रूप में हुई है जो बीते दिनों से निजी अस्पताल में उपचाराधीन था।
डेराबस्सी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित अब तक नौ मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से अब तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचारधीन हैं। पीड़ित मरीजों में जीरकपुर निवासी दो साल का बच्चा भी शामिल है। इस बीमारी के साथ अब तक साठ वर्षीय सुरिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी इब्राहिमपुर व 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दंदराला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने गांव में की लोगों की जांच
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि मृतक बहादुर सिंह के पारिवारिक सदस्यों को पहले ही दवा दी जा चुकी है। इसके अलावा विभाग की टीम ने मृतक के गांव में जाकर लोगों की जांच की है जहां कोई भी शकी मरीज नहीं मिला। टीम ने लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए खांसी और बुखार की शिकायत होने पर डॉक्टरों के पास से जांच करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें