फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों में मिला इंसाफ, भूले दर्द और खिल गए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल लोक अदालत में कई पेचीदा केस हुए हल
विज्ञापन

852 केसों का हुआ निपटारा, करोड़ों के अवार्ड किए पास

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान सालों पुराने केसों को चंद मिनटों में इंसाफ दिया गया। इस दौरान कुल 852 केसों का निपटारा कर दिया गया है। इसके साथ ही अदालत में कुल 6,35,87,41,308 रुपये के अवार्ड पास किए गए। जानकारी के मुताबिक नेशनल लोक अदालत में कुल 3146 केस लगाए गए थे, जिनकी सुनवाई के लिए जिले में कुल 24 बैंच स्थापित किए गए थे।

ऐसे बचे दो घर टूटने से
इसी दौरान एक ऐसा केस सामने आया जिसमें दो सगी बहनों की शादियां दो सगे भाईयों के साथ हो रखी थीं, लेकिन घरेलू झगड़े के कारण दोनों भाईयों ने अपनी पत्नियों के खिलाफ तलाक का केस दायर किया हुआ था। इस लोक अदालत में जिला एवं सेशन जज अर्चना पुरी की कोशिशों के चलते यह मामले सुलझाये गए। दोनों बहनों को उनके पतियों के साथ ससुराल घर भेज दिया गया। इन दोनों में से एक जोड़ी की शादी वर्ष 2004 में हुई थी जिसकी दो बेटियां व एक जोड़ी की शादी वर्ष 2007 में हुई थी जिसके दो बेटे हैं, लेकिन काफी समय से दोनों के झगड़े चल रहे थे जोकि लोक अदालत में सुलझाए गए।
विज्ञापन


पिता ने बेटियों के नाम एफडी करने का भरा दम
इसी दौरान एक अन्य केस सुलझाया गया, जिसमें शादीशुदा जोड़ी के दो बेटियां हैं। इनमें से एक बालिग और एक नाबालिग थी। काफी समय से चल रहे झगड़े का उस समय निपटारा किया गया जब पिता अपनी दोनों बेटियों के नाम पर 11-11 लाख रुपये की एफडी करवाने के लिए तैयार हो गया व दोनों पार्टियों की रजामंदी से केस का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा इन केसों का भी किया गया निपटारा
मैट्रीमोनियल केसों के अलावा एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज मोनिका गोयल की अदालत द्वारा लैंड एक्यूजीशन एक्ट अधीन 230 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें 61,23,45,893 रुपये की राशि के अवार्ड पास किए गए। नेशनल कानूनी सेवाएं अथॉरिटी (नालसा) की हिदायतों मुताबिक आज 8 दिसंबर को जिला मोहाली में कई कैटेगिरीज के केस रखे गए थे। इन कैटेगिरीज में क्रिमीनल कंपाऊंडेबल आफेंसिज, एन.आई.एकट केस अंडर सेक्शन-138, बैंक रिकवरी केस, एम.ए.सी.टी. केस, मैट्रीमोनियल झगड़ों संबंधी केस, लेबर डिस्पयूट्स, लैंड एक्यूजीशन केस, इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर बिल, सर्विसिज मैटर, रैवेन्यु केस आदि सहित अन्य कई किस्मों के केस लगाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें