मोहाली। जिले में 10 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं, जबकि 9 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी ईशा कालिया ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इससे बचाव के लिए सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं, जो सेहत केंद्रों में प्रशासन की ओर से निशुल्क किया जा रहा है। जिले में अभी तक 95636 लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें 94421 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को आए मामलों में ढकोली से 6, डेराबस्सी से 1, खरड़ से 1, मोहाली से 1 केस शामिल है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। संवाद