फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोडों की लागत से बनेगा पुल, कई गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधरेड़ा में नदी पर 5 करोड़ से बनेगा पुल
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किया शिलान्यास
9 महीने में पुल बनकर होगा तैयार, कुराली को सीधा जोड़ेगा रास्ता, कई गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। हलके की सड़कों पर 100 करोड़ व श्री चमकौर साहिब के सुंदरीकरण पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उक्त विचार कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गांव अधरेड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कुराली को अधरेड़ा से सीधे जोड़ने वाले रास्ते में आती नदी लोगों के लिए समस्या का कारण बनी हुई थी। यह पुल 9 महीने के अंदर तैयार हो जाएगा। इससे अधरेड़ा सहित क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। चन्नी ने कहा कि जिले में आते गुरु गोबिंद सिंह मार्ग की हालत सुधारने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पूर्व सरपंच सुरिंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, सिंगारा सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, धर्म सिंह, प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह, एक्सईएन इंद्रजीत सिंह, एसडीई लखविंद्र सिंह सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

---बॉक्स
आईआईटी की बेहतरी के लिए खर्च होंगे दस करोड़
मंत्री चन्नी ने कहा कि रोपड़ में चल रही आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ जबकि ऐतिहासिक शहर चमकौर साहिब के सुंदरीकरण पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त श्री चमकौर साहिब में यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो कैपशन : पुल का शिलान्यास करते मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें