पांच करोड़ से सुधरेगी माजरी-बिंदरख सड़क, पूर्व मंत्री ने करवाया शुभारंभ
कुराली। पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने सोमवार को करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही माजरी-बिंदरख सड़क का शुभारंभ करवाया। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए कहा कि इस सड़क को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। कंग ने कहा कि माजरी से बिंदरख वाया खिजराबाद जाने वाली 9.85 किलोमीटर लंबी सड़क कंडी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के हलका खरड़ के प्रधान राणा कुशलपाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की लंबी समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। कंडी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को भारी राहत मिलेगी। इस मौके पर ब्लॉक समिति मेंबर ज्ञान सिंह घडौली, रणजीत सिंह नगलीयां, गुरिन्द्र सिंह, सतीश कुमार सेठी, लाभ सिंह, राय सिंह, बलकार सिंह भंगू, सरपंच रौमी सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैपशन : माजरी-बिंदरख सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाते जगमोहन सिंह कंग।
( अजय ) । फोटो नंबर : एमएचएल-82