फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का फटा था टायर, जिसके बाद खाई में गिरने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को संदेह, टायर फटने से खाई में गिरी कार में लगी थी आग
विज्ञापन

- वीरवार को कार में जले मिले एजीएम की मौत मामले की जांच हुई तेज
- पटियाला में हुआ शव का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव संभालकी में वीरवार रात संदिग्ध हालात में कार में ही जलकर मरे आइडिया कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर माधव चतुर्वेदी की शनिवार को पटियाला में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने शनिवार को फिर से घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही केस की नए सिरे से जांच की। पुलिस घटना को अभी तक हादसा मानकर ही चल रही है। पुलिस को संदेह है कि जब माधव अपनी कार से निकला था तो उसकी कार का टायर अचानक सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद फट गया था। इसके बाद कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी थी और इसमें आग लग गई। पुलिस ने गाड़ियों के माहिरों से सलाह ली है कि क्या इस तरह के हादसे में कार को आग लग सकती है या नहीं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व डीएनए से इस केस से पर्दा उठ पाएगा।
----बॉक्स
मृतक के पिता के लिए हैं ब्लड सैंपल
राजिंदरा अस्पताल की मार्चरी में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इतना ही नहीं मृृतक के पिता सुशील चतुर्वेदी के ब्लड सैंपल भी लिए ताकि डीएनए टेस्ट में साफ हो पाए कि कार में जली हालत में मिला शव माधव का ही है। पुलिस ने बताया कि डीएनए संबंधी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जल्दी ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

---बॉक्स
दो दांतों से हुई शव की पुष्टि
वैसे तो मृतक माधव के दोस्त ने उसकी कार से उसकी पहचान कर ली थी लेकिन जब शनिवार को पटियाला में पोस्टमार्टम हुआ तो माधव के दांतों से उसकी पहचान हुई, क्योंकि उसने दो दांत नकली लगवाए हुए थे, जोकि अपनी जगह पर ही मिले। इस बारे में डॉक्टरों ने परिवार से भी पूछा था। उन्होंने भी इस बात को साफ कर दिया था।
----बॉक्स
बैंक और डिलिवरी ब्यॉय से भी पूछताछ
पुलिस ने उस युवक से भी पूछताछ की है जो वीरवार रात को हादसे से पहले माधव को खाने की डिलिवरी करके आया था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि वह अपने अधिकतर पैसे की ट्रांजेक्शन फेज-दस एचडीएफसी बैंक से करता था। पुलिस ने वहां जाकर भी पड़ताल की है।
विज्ञापन

----बॉक्स
दस मिनट में कैसे हुई वारदात
सोहाना थाने की पुलिस का कहना है कि वह 11 बजे के करीब अपने घर से निकाला था जबकि यह घटना करीब 11 बजकर दस मिनट की है। पुलिस करीब सवा ग्यारह बजे पहुंची है। पुलिस का कहना है कि यह काफी मुश्किल है कि दस मिनट में किसी व्यक्ति की हत्या कर उसकी कार को आग लगा देना, साथ ही आसानी से भाग जाना। पुलिस ने व्यक्ति की कंपनी में जाकर भी पड़ताल की है जिसमें सामने आया कि युवक का सर्विस रिकॉर्ड काफी शानदार था। उसके कंपनी में अपने सहयोगियों और जानकारों से भी रिलेशन काफी बढ़िया थे। वहीं, जिस इलाके में रह रहा था वहां पर किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें