फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : फरवरी के पहले वीक शुरू होगा ओवरब्रिज की ब्यूटीफिकेशन का काम..

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर : फरवरी के पहले सप्ताह शुरू होगा ओवरब्रिज की ब्यूटीफिकेशन का काम
विज्ञापन

- केंद्रीय पूर्व विदेश राज्यमंत्री महारानी परनीत कौर करेंगी उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। गेटवे ऑफ पंजाब कहे जाने वाले शहर जीरकपुर में बने ओवरब्रिज के निचली तरफ ब्यूटीफिकेशन का काम फरवरी के पहले सप्ताह शुरू किया जाएगा। इसका उद्घाटन पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर करेंगी। गौरतलब है कि उक्त एरिया शहर का एंट्री प्वाइंट है और निचली ओर सफाई व्यवस्था का ध्यान न दिए जाने के कारण गंदगी से भरा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जीरकपुर ओवरब्रिज करीब दो किलोमीटर लंबा है, जो मैरीलेंड होटल से शुरू होकर रेडीसन होटल से पहले उतरता है। वर्ष 2016 में ओवरब्रिज के निचली तरफ फैली गंदगी को खत्म करने के लिए अकाली-भाजपा दल के विधायक एनके शर्मा ने यहां बाग बनाने की योजना तैयार की। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विधायक ने नगर काउंसिल को साथ लिया और करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को पास करके विभाग से मंजूरी दिलाकर काम शुरू कर दिया गया। 3 से 4 महीनों तक विकास कार्य तेजी के साथ चले। इसके बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई और काम को बीच में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें