फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी ट्रेन मोहाली स्टेशन से चलाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली स्टेशन से चलाई जाए नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन
विज्ञापन

विधायक की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर ने रेलवे अधिकारियों को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रेन को मोहाली स्टेशन से चलाया जाए। क्योंकि मोहाली के काफी लोग रोजाना दिल्ली जाते हैं। ऐसे में अगर यह ट्रेन मोहाली से चलेगी तो लोगों को फायदा होगा। इस संबंध में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन ने नॉर्दर्न रेलवे के जीएम को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मोहाली तेज गति से विकास कर रहा है। इसके अलावा कई कंपनियां यहां आकर कारोबार कर रही हैं। ऐसे में मोहाली से शताब्दी एक्सप्रेस यदि चलती है तो लोगों को सुविधा होगी।

राजपुरा व सनेटा के बीच डाली जाए रेलवे लाइन
विधायक की तरफ से सौंपे गए पत्र में लिखा गया है कि राजपुरा व सनेटा के बीच नई रेलवे लाइन बिछाई जाए। क्योंकि सनेटा लांडरां-बनूड़ रोड पर बस है। इस इलाके में विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इलाके का मास्टर प्लान बना हुआ है। ऐसे में नया ट्रैक बिछाने पर वहां पर पूरा विकास होगा। वहीं, रोजाना आने जाने में लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन


सनेटा व घंडुआं में बनाए जाएंगे स्टेशन
विधायक ने मांग की है सनेटा व घंडूआं अब पूरी तरह विकसित हो गए हैं। इस इलाके में नई इंडस्ट्री भी आ रही है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए सनेटा व घड़ुआं में नए स्टेशन बनाए जाएं। ताकि वहां के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। लोग अपने घर के पास ही गाड़ी पकड़ पाए। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

तीन अंडरपासों में किया जाए सुधार
इस मौके बताया गया रायपुरा कलां, पीर सोहाना और बडाला में बरसातों के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में उक्त समस्या के हल के लिए उचित कदम उठाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें