कैंसर पीड़ितों को सहायता राशि के चेक बांटे
खरड़। गुरुद्वारा अकाली दफ्तर खरड़ में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल ने कैंसर पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कैंसर राहत फंड से पीड़ितों के लिए यह राशि पास की गई है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब से आर्थिक सहायता राशि देने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे उनमें से बलबीर सिंह, रणजीत सिह ठेकेदार, हरकमलजीत कौर और केसर सिंह को चेक दिए गए हैं। इस अवसर पर हरसिमरन सिंह बिन्नी, हरिंदरपाल सिंह और उजागर सिंह वालिया मौजूद थे।