फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में अल्टरा साउंड न होने के कारण मरीजों को हो रही है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट सेवामुक्त, अल्ट्रासाउंड रूम पर लगा ताला
विज्ञापन

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को जांच में हो रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। इस कारण अल्ट्रासाउंड वाले कमरे के बाहर ताला लगा है। इस जांच के लिए मरीजों को निजी सेंटरों में भेजा जा रहा है। वहां पर जांच की फीस तो सिविल अस्पताल की ओर से भुगतान किया जा रहा है। लेकिन आने-जाने में गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
लंबे समय के बाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी खत्म हुई, जिससे मरीजों को बड़ी सुविधा मिल रही थी। 10 फरवरी को यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट के रिटायर होने के बाद से यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अब तक किसी अन्य की नियुक्ति नहीं की गई है। यहां हर महीने करीब 700 मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते थे। इनमें सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाएं, पथरी के अलावा पेट या अन्य बीमारियों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को आ रही है, जिन्हें इसके लिए बाहर के सेंटरों पर जाना पड़ता है। इसके अलावा बुजुर्गों को भी भारी दिक्कत आ रही है।
एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि गत 10 फरवरी को रेडियोलॉजिस्ट के सेवामुक्त होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। इस हफ्ते नए रेडियोलॉजिस्ट का प्रबंध कर लिया जाएगा। फिलहाल अस्पताल की तरफ से निजी सेंटर में मरीजों के अल्ट्रासाउंड करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुरानी मशीन के कारण आती है दिक्कत
सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन पुराने मॉडल की है, जिस कारण दिक्कत आती है। इस मशीन के बाद कई मॉडल आ चुके हैं, लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। एसएमओ जैन ने कहा कि नई मशीन के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

कैप्शन -सिविल अस्पताल में बंद पड़ा अलटरा साउंड के कमरे का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें