फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार युवाओं को दी जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेलों में 50 हजार युवाओं को दी जाएगी नौकरी: चन्नी
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देने का लक्ष्य निर्धारित किया
राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में 1400 से अधिक प्रसिद्ध कंपनियां लेंगी भाग
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के तहत सूबे के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस साल आठ मार्च तक चलने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। यह रोजगार मेले जारी रहेंगे। यह बात पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नीं ने मंगलवार को घडुआं में दूसरे राज्य स्तरीय रोजगार मेले की शुरुआत करते हुए कही।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अच्छी सोच पर घर-घर रोजगार देने के उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेलों की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इन रोजगार मेलों में करीब 1400 नामी कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए चयन करेंगी। राज्य में 30 जगहों पर रोजगार मेले संबंधी 140 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन रोजगार मेलों में नौकरी लेने के लिए कोई भी हुनरमंद युवा खुद को सरकार की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करवा सकता है। राज्य में चार लाख उम्मीदवारों ने पहले ही नौकरी के लिए आवेदन किया था और अब 70 हजार नौजवानों ने किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 27 हजार 500 युवाओं को नौकरियां उपलब्ध करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक सरकार के इस पोर्टल पर कंपनियों द्वारा 35 हजार युवाओं को नौकरी देने की योजना आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सूबे के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नौजवान हुनरमंद बनने के लिए प्रशिक्षण लें। पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को हुनरमंद बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घर-घर रोजगार देने के लिए पोर्टल शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें