फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा रणजीत सिंह का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा रणजीत सिंह का जन्मदिवस मनाया
विज्ञापन

मोहाली। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में सोमवार को खालसा राज की स्थापना करने वाले शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस खुशी में सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और दिन भर धार्मिक समागम हुआ। इस दौरान पगड़ाने वालों के पंथक कविश्री जत्थे ने संगतों को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का जीवनी प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया। इनके अलावा भाई ओंकार सिंह, भाई अमरजीत सिंह खालसा, भाई बहादर सिंह सेवक, भाई गुरदीप सिंह खन्ना, भाई निशान सिंह पटियाला, भाई इंदरजीत सिंह, शेर-ए-पंजाब कविश्री जत्था, भाई धर्म सिंह माही, सुखमनी सेवा सोसाइटी की बीबीयों का जत्था, भाई जसवंत सिंह समेत पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। मंच संचालक भाई धन्ना सिंह ने सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए। समागम के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें