फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित
मोहाली। फ्री पोली क्लीनिक ट्रस्ट की ओर से इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-8बी स्थित सरदार हरी सिंह मेमोरियल स्कूल में रविवार को मेडिकल कैंप लगाया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन मेजर जनरल (रिटा.) एमएस कंडाल की अगुवाई में लगाए गए कैंप का उद्घाटन विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा लगाए गए कैंप की प्रशंसा करते हुए अन्य समाजसेवा संस्थाओं से इस तरह के कार्य करने की अपील की। कैंप के दौरान मरीजों को फ्री दवाएं भी बांटी गईं। ट्रस्ट के महासचिव बलबीर सिंह ने बताया कि कैंप में 540 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, पार्षद अमरीक सिंह सोमल व सुरिंदर राजपूत भी मौजूद रहे।