मोहाली। पुलिस ने मंगलवार दोपहर सेक्टर-77 में होमलैंड के सामने खाली पड़ी जगह (जहाँ पहले झुग्गियां थीं) पर विशेष सर्च ऑपरेशन कासो चलाते हुए 8 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस सुनसान जगह पर युवक-युवतियों की लगातार आवाजाही रहती है और यहां कथित रूप से गलत गतिविधियाँ होती हैं। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अप्रेशन चलाते हुए 8 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इन सभी को संदिग्ध स्थिति में काबू किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों का डोप टेस्ट करवाया जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।