फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टीडीआई सिटी सेक्टर-110 में बिल्डर पर स्कूल साइट में गंदा पानी छोड़े जाने का आरोप, निवासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टीडीआई सिटी सेक्टर-110 रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजविंदर सिंह सराओ ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिल्डर ने रिहायशी इलाके में स्थित स्कूल साइट में सीवरेज का गंदा पानी छोड़कर उसे करनाल टेक्नोलॉजी के रूप में उपयोग करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने इस स्कूल साइट को लेकर पहले ही गमाडा/पुडा कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई हुई है, क्योंकि इस साइट के बीचोंबीच बिजली की तारों की लाइन गुजर रही है। बावजूद इसके, विभाग द्वारा शिकायत का निपटारा नहीं किया गया और इसी बीच बिल्डर ने वहां गंदा पानी छोड़ दिया, जिसे सोसाइटी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गमाडा के पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन हिमांशु संधू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन नवतेज सिंगला और एसडीओ अरविंदर कौर कंग ने मौके का निरीक्षण किया और एसटीपी से पानी के सैंपल लिए। निरीक्षण के दौरान एसटीपी ऑपरेटर को मौखिक रूप से निर्देश दिए गए कि जब तक शिकायत का निपटारा नहीं होता, स्कूल साइट में पानी न छोड़ा जाए। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि गंदा पानी छोड़े जाने से वहां रहना मुश्किल हो गया है, बदबू के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। निवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि बिल्डर को तुरंत रोका जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जस्वीर सिंह गड़ांग, करतार सिंह, जसबीर सिंह, आरके सैनी, एमएल शर्मा, गुरबीर सिंह, अकरम जग्गा, अरवनी बांसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें