फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आठ का चालान कर 10 किलो प्लास्टिक के लिफाफे किए जब्त

विज्ञापन
दुकानदार का चालान करती नगर परिषद की टीम। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर की टीम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया के आदेश पर अभियान चलाया। टीम ने पटियाला लाइट पॉइंट, प्रीत कॉलोनी की सब्जी मंडी में छापा मारा और 10 किलो के करीब प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने आठ दुकानदारों के चालान कर चार हजार जुर्माना वसूला। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रामगोपाल ने बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगी है, फिर भी कुछ दुकानदार और सब्जी-फल विक्रेता अवैध तौर पर पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोमवार को पटियाला लाइट पॉइंट और प्रीत कॉलोनी के साथ स्थित सब्जी मंडी में चेकिंग की गई। सेंट्रल इंस्पेक्टर रामगोपाल ने बताया इस दौरान 25 से 30 दुकानों की चेकिंग की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें