मोहाली। जिले में शुक्रवार को 7670 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इनमें से 219 लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवाई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 99 जगह पर कोरोना टीकाकरण किया गया और इनमें से 94 जगह मुफ्त टीकाकरण किया गया है। जबकि पांच निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस दौरान 4094 लोगों ने पहली और 3357 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक 16 लाख 46 हजार 667 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।