मोहाली। कोरोना महामारी से सोमवार को जिले में थोड़ी राहत रहीं। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। जबकि 160 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। वहीं, 74 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं एडीसी आशिका जैन ने कोरोना संक्रमित लोगों को सलाह दी है कि वह अपनी क्वारंटीन अवधि को पूूरा जरूर करें। सरकार की ओर से जहां तक हो सके अपनी सेहत का ख्याल रखें और जरूरत पड़ने पर टोल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 पर काल करें। जानकारी के मुताबिक इस दौरान कोरोना संक्रमित हुए लोगों में बनूड़ से तीन, डेराबस्सी से 11, ढकोली से दो, घडुआं से चार और मोहाली से 54 केस सामने आए हैं। वहीं, जिले अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 17572 हो चुकी है। इनमें से 15527 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और 328 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 1717 केस सक्रिय हैं।