फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक फोन कॉल पर साइबर अपराधियों से बचाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर में बढ़े रहे साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए अब पुलिस ने नई पहल शुरू की है। साइबर क्राइम का शिकार होने वाले लोगों की तुरंत मदद के लिए साइबर थाने की पुलिस अब फोन कॉल पर भी हाजिर होगी। इस दौरान जहां पुलिस लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगी। वहीं, लोगों को ठग ज्यादा नुकसान न पहुंचा पाएं, इसके लिए पुलिस उनका उचित मार्ग दर्शन भी करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें उन्हें साइबर आरोपियों से बचने के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में जहां लोगों के अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। वहीं, इसी चीज का फायदा साइबर अपराधी भी खूब उठा रहे हैं। वहीं, जिन सेवाओं को लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं, साइबर अपराधी उसी प्रक्रिया में सेंध लगाकर लोगों को ठगते हैं। रोजाना ऐसे 4-5 केस जिले के विभिन्न थानों में पहुंच रहे थे। इसके अलावा साइबर थाने में काफी केस पहुंचते हैं। लेकिन पूरे पंजाब से लोग मोहाली स्थित साइबर थाने में तुरंत पहुंच पाएं, यह हर किसी के लिए संभव नहीं है। इस कारण अब पुलिस के साइबर क्राइम विभाग की ओर से लोगों की मदद के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 0172 2226258 जारी किया गया है। जहां पर ठगी का शिकार लोग सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं।
ऐसे बचें साइबर ठगों से
एटीएम का पिन नंबर बदलते रहना चाहिए
मेल हो, अकाउंट हो या एटीएम का पिन नंबर, इनका पासवर्ड या पिन डेट ऑफ बर्थ या किसी के नाम पर नहीं रखना चाहिए। पासवर्ड हमेशा शब्द और अंकों के मेल का होना चाहिए, जब भी कोई पैसे आपको भेजता है तो आपको पैसे रिसीव करने के लिए कोई जानकारी या पासवर्ड शेयर नहीं करना होत। वहीं ऑनलाइन शापिंग केवल उन्हीं साइटों पर करें जो विश्वसीय हों और ऑनलाइन लाटरी में प्राइज जीतने की सभी बातें फर्जी होती हैं, आजकल व्हाट्सएप पर नौकरी दिलाने के ऑफर भी आ रहे हैं, यह सभी फर्जी हैं। अपने फोन या पर्स में भी अपने पासवर्ड आदि सेव करके नहीं रखने चाहिए, जो मोबाइल एप विश्वसीय नहीं हैं, उन्हें डाउनलोड नहीं करना चाहिए
विज्ञापन

साइबर अपराधी होते हैं शातिर
झारखंड के जामताड़ा की तर्ज पर अब राजस्थान के भरतपुर और हरियाणा के मेवात से भी ऑनलाइन ठगी हो रही है। यह ठग इतने शातिर हैं कि आराम से फर्जी पते के कागजात दिखाकर फोन का सिम खरीदकर लाते हैं और आराम से लोगों को ठगते हैं। इसके बाद आसानी से निकल जाते हैं। यह ठग कई शॉपिंग कंपनियों को अपना शिकार बना चुके हैं। कुछ दिन पहले ही ऐसा एक गिरोह फेज-8 चौकी की पुलिस ने पकड़ा था, जो कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदारी करने के बाद डिलीवरी बॉय को ही ठग लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें