फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कनाडा भेजने के नाम पर 71.74 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूरे परिवार को पक्के तौर पर कनाडा भेजने के नाम पर 71.74 लाख रुपये ठगे। आरोपी की पहचान राजिंदर कौर वासी गांव झामपुर के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मनजीत सिंह वासी गांव गीगेमाजरा ने पुलिस को बताया कि वह उक्त आरोपी को सोशल मीडिया के जरिए मिला था। जहां उक्त आरोपी ने उसके पूरे परिवार को कनाडा भेजने का लालच दिया। इसके बाद 2021 में पहली बार आरोपी ने फीस के बहाने उससे पैसे मांगे जिसके बाद यह पैसे मांगने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद दो साल तक लारे लगाए और बातों में फंसाकर आरोपी ने 71.74 लाख रुपये ठग लिए। बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद न उनका वीजा लगाया और न ही उनके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें