पंचकूला। युवक पर हमला करने में शामिल एक आरोपी को सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिषभ उर्फ कांसा मौली जांगरा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इंदिरा काॅलोनी निवासी विनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय अरूण, पप्पू, कुलदीप, रिषभ उर्फ कांसा, राजा उर्फ रज्जा, अमन व कुछ अन्य लड़के अपने-अपने हाथों में गैस पाइप, लाठी-डंडे व रॉड लेकर आए और उसे पीटने लगे। शिकायतकर्ता ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।