फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से गुलाबगढ़ के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल की बिजली सप्लाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से गुलाबगढ़ के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल की बिजली बंद
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने में आ रही दिक्कत
पावर कॉम के कर्मचारियों को शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। नगर काउंसिल के अधीन आते गांव गुलाबगढ़ सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में 4 दिन से बिजली सप्लाई बंद होने के कारण बच्चे, अध्यापक व स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ाई करवाने में भारी दिक्कत आ रही है। स्कूल स्टाफ ने रोष प्रकट करते कहा कि चार दिन से पावर कॉम के कर्मचारियों को बिजली बंद होने की शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई।
स्कूल इंचार्ज डिंपी ने बताया कि चार दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण बिजली अचानक बंद हो गई थी। मोटर न चलने के कारण टंकियों में पानी भी नहीं भर सका। बिना पानी से मिड-डे मील के तहत दिया जाने वाला खाना बनाने के लिए स्कूल के साथ स्थित घरों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। पीने वाले पानी की किल्लत पैदा हो गई है। कमरों में अंधेरा छा गया है जिस कारण बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। रोशनी के लिए खिड़की खोलने पर ठंडी हवा करके बच्चों को ठंड में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरकॉम के एसडीओ महिंदर सिंह ने बताया कि आज ही मामला उनके ध्यान में आते ही उन्होंने पहल के आधार पर कर्मचारी स्कूल की बिजली ठीक करने के लिए भेज दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज स्कूल की बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।

फोटो कैप्शन- बिजली बंद होने पर अंधेरे में बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें