फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : 3 दर्जन से अधिक सोसाइटीज को कांग्रेसी नेता ढिल्लों ने दिया तोहफा..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
3 दर्जन से अधिक सोसायटी वासियों को मिला एलईडी स्ट्रीट लाइट्स का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर स्थित गांव पीरमुच्छल्ला की 3 दर्जन से अधिक सोसायटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर नगर काउंसिल द्वारा लाखों रुपये की लागत से एलईडी लाइट्स लगाने का काम शुरू किया गया। इस कार्य का उद्घाटन वीरवार को जिला मोहाली प्रधान दीपेंद्र ढिल्लों ने किया। गौरतलब है कि नगर काउंसिल द्वारा 2016 में प्रस्ताव पास किया गया था, परंतु अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्थानीय लोग मुश्किलों का सामना कर रहे थे।
सीनियर कांग्रेस नेता गुरसेवक पुनिया के नेतृत्व में वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। गुरसेवक ने बताया कि सेक्टर-21 पंचकूला से पीरमुच्छल्ला गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट्स का काम 2016 से रुका हुआ था, जिस तरफ स्थानीय पार्षद ने कभी ध्यान नहीं दिया। आलम यह है कि पीरमुच्छल्ला में स्थित 3 दर्जन से अधिक सोसायटीज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट्स न होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर के बीचोबीच लगाए जाएंगे 36 पोल
ढिल्लों ने बताया वीरवार को स्ट्रीट लाइट्स के जिस कार्य का उद्घाटन किया गया है, उस पर 18.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सेक्टर-21 पंचकूला से मिड टाउन प्लाजा पीरमुच्छल्ला तक पौने किलोमीटर की सड़क पर 36 स्ट्रीट लाइट्स के पोल लगाए जाएंगे। ये पोल डिवाइडर के बीचोबीच लगाए जाएंगे। इस दौरान हरजीत मिंटा, हरप्रीत ढकोली, पूर्व सरपंच जय सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह, भूपिंदर सिंह, ईओ मनवीर सिंह गिल, एसडीओ वरिन्दर कुमार, जेई पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें