फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्सी ड्राइवर हेरोइन समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर टैक्सी ड्राइवर हेरोइन समेत काबू
विज्ञापन

आरोपी खरड़ में अपने पक्के ग्राहकों को नशा सप्लाई करने आया था
शेखर मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक टैक्सी ड्राइवर को खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर खानपुर के पास से 50 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपी का कहना है कि वह दिल्ली से हेरोइन लेकर इलाके में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान शेखर कुमार उर्फ शेखू निवासी दिदारपुर थाना राजीपुरा जिला होशियारपुर के रूप में हुई। आरोपी पर फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ के एसपी राजिजंद सिंह सोहल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई राज खुलने के आसार हैं।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी लुधियाना साइड से हेरोइन लेकर खरड़ की तरफ आ रहा है। एसटीएफ के एसआई सुखविंदर खरड़ की तरफ रवाना हो गए। आरोपी जब खानपुर पुल को पार कर चौक की तरफ आ रहा था तभी उसी को एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे पचास ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने माना कि वह अपने लोकल ग्राहकों को सप्लाई देने आया था। अब एसटीएफ उसके ग्राहकों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


दिल्ली से हेेरोइन लेकर आता था
आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवर है और हेरोइन का नशा करने का आदी है। वह अकसर दिल्ली आता-जाता था। वहां पर वह एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीदता था। इसके बाद वह खुद कुछ हेरोइन का सेवन करता था शेष को बेच लेता था। इससे उसे अच्छी आमदनी हो जाती थी। साथ ही उसका खर्च बढ़िया तरीके से चल जाता था।
विज्ञापन


अब तक 25 से अधिक नाइजीरियन काबू
एसटीफ हेरोइन तस्करों पर पूरी तरह से शिकंजा कस चुकी है। मोहाली में अब तक लोकल लोगों के सहयोग से हेरोइन तस्करी कर रहे करीब 25 नाइजीरियन लोगों को दबोच चुकी है। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। ये लोग स्टडी व टूरिस्ट वीजा पर आए थे। साथ ही उक्त कारोबार में जुट गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें