फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री करवाने के लिए देर रात तक लोग खाते रहे धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने के लिए देर रात तक लोग खाते रहे धक्केे
विज्ञापन

सर्वर में दो दिन से आ रही है प्रॉब्लम, मैनुअल चल रहा है काम
लोगों का आरोप- पहुंच वालों का हो रहा है काम, बाकियों की नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहले लोगों को अप्वाइंटमेंट के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बाद लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। वीरवार को सुबह दस बजे से आए लोगों की रात नौ बजे तक भी बारी नहीं आई थी। लोगों का आरोप है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सिफारिश पहुंच वालों का ही काम हो रहा है। जब इस बारे में अधिकारियों से बात की जाती है तो वह भी संतोषजनक जवाब नहीं देते। उनका कहना होता है कि वह भी रात तक उनके लिए काम कर रहे हैं। इस बारे में जब नायब तहसीलदार दिलीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो दिन से सर्वर डाउन है। राज्य सरकार सर्वर को अपग्रेड करने में जुटी हुई है। हालांकि मैनुअल काम निकाला जा रहा है। उनकी कोशिश है कि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
वीरवार सुबह रजिस्ट्री कराने के लिए दिल्ली से आए साठ वर्षीय तेजिंदर कौर व उनके पति ने बताया कि उन्होंने दस दिन पहले अप्वाइंटमेंट ली थी। उन्हें रजिस्ट्री के लिए वीरवार को दस बजे बुलाया गया था। उन्हें ढाई सौ गज के प्लॉट की रजिस्ट्री करवानी थी, लेकिन देर शाम तक उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रात के साढ़े नौ बजे तक साफ नहीं हो पाया है कि मेरा नंबर कब आएगा। इसी तरह जीरकपुर निवासी जीएस कोहली ने बताया कि उन्हें एक कनाल के प्लॉट की रजिस्ट्री करवानी थी। उन्होंने बीस तारीख की अप्वाइंटमेंट ली थी, लेकिन दो दिनों से उन्हें धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसी तरह रजनीश महाजन ने बताया कि उन्होंने फ्लैट की रजिस्ट्री करवानी है। वह तीन बजे से लाइन में खड़े हैं। इसके बाद भी उनका नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक चलता रहा काम, लोग हुए परेशान
वीरवार को रात दस बजे तक रजिस्ट्री करने का काम चल रहा था। 100 से अधिक लोग रजिस्ट्री कराने के लिए अंदर खड़े थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि लोगों को देर रात तक अपना काम करवाना पड़ेगा। जानकारों की माने तो सर्वर तो एक वजह ही थी। जबकि दूसरी वजह यह भी मानी जा रही है कि 31 मार्च तक रजिस्ट्री करवाने के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में अधिक से अधिक लोग रजिस्ट्री करवाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें