फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के अब तक दस केस सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दस केस आए सामने, दो की हुई मौत
विज्ञापन

सेहत विभाग ने इससे बचने के लिए लोगों को दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक पांच मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है। यह जानकारी वीरवार को स्वाइन फ्लू के जिला नोडल अफसर डॉ. दीप्ति ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 37 स्वाइन फ्लू के केस सामने आए थे, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई थी। इस बीमारी पर काबू पाने के लिए सेहत विभाग की टीम जुटी हुई है। बीमारी पर काबू पाने के लिए टैमीफ्लू की दवा फ्री में दी जाती है। इसके अलावा सभी टेस्ट फ्री में किए जाते हैं।
सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज ने लोगों से कहा है कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं हैै। अगर इस बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराने जाएं। इसका इलाज सरकारी सेहत संस्था में निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीमारी एच वन एन वन वायरस से ग्रस्त व्यक्ति के छींक मारने और खांसने की स्थिति में फैलती है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू आम तौर पर नवंबर से मार्च तक फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि जिले की सभी संस्थाओं में फ्लू कार्नर और आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जहां पर स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच के अलावा उन्हें दाखिल करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, खांसी, गला खराब, नाक बहना, सिर दर्द, थकावट, डायरिया, उल्टियां, ठंड लगना, बलगम से खून, शरीर में दर्द, एकदम चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत आना इस बीमारी के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए नाक और मुंह ढक कर रखे। नकाब का प्रयोग करें और सेनेटराइजर अपने साथ रखें। खांसने के समय मुंह ढकें, पानी से हाथ धोएं, पीड़ित व्यक्ति से छह फुट दूर रहें, खूब पानी पीएं, पूरी नींद लें और तनाव मुक्त रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें