फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवा कर किया संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करा किया संस्कार
विज्ञापन

खरड़। सदर पुलिस खरड़ ने मानसिक तौर पर बीमार व अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सदर पुलिस के हवलदार जसवंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले खरड़ कुराली मेन रोड पर गांव सहौड़ा के बस स्टैंड के पर अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। वह अचानक कुराली की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ने लगा। इस दौरान ट्राली का एक किनारा इसके सिर से टकरा गया, इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया था, लेकिन पहचान न होने के कारण पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें