कैंप में 66 लोगों के लिए गए खून के नमूने
डेराबस्सी। म्यूनिसिपल सैनी भवन में ग्लोबल कैंसर कंसर्न इंडिया की ओर से मुफ्त कैंसर जांच जागरूकता कैंप लगाया गया। इसका शुभारंीा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने किया। कैंसर जांच के लिए आए माहिर डॉक्टरों की टीम ने करीब सौ मरीजों की जांच की। इस मौके पर दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कैंसर की जांच अब सभी के लिए होनी जरूरी हो गई है। क्योंकि इस बीमारी का मरीज को तभी पता लगता है, जब वह अपनी जड़ें शरीर में फैला लेती है। इसकी जांच के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने का समय आ गया है। इस मौके पर कांग्रेस के शहरी प्रधान मनोज शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान हरभजन सिंह रामपुरसैनिया, पूर्व नगर काउंसिल प्रधान अमृतपाल सिंह, पूर्व वाइस चेयरमैन लैंड मोर्टगेज बैंक इकबाल सिंह, प्रॉपर्टी बिल्डर्स एसोसिएशन के प्रधान बंटी राणा, पूर्व काउंसलर चमन सैनी, जसबीर जस्सा , प्रवीण सैनी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।