डिप्रेशन के शिकार ट्रक चालक ने किया सुसाइड
जीरकपुर। डिप्रेशन के शिकार एक ट्रक चालक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसके रिश्तेदारों को मामले की सूचना दी।
जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि बिक्रम (50) निवासी कांगड़ा ट्रक चालक है। शुक्रवार रात यहां ट्रांसपोर्ट दफ्तर के कमर में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया गया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब खिड़की से झांककर देखा गया तो बिक्रम ने फंदा लगा रखा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, बिक्रम डिप्रेशन में था।