नशा न मिलने पर जहरीली वस्तु खाकर दी जान
मोहाली। गांव सहौड़ा में नशे के आदी एक व्यक्ति को नशा नहीं मिला तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। जो कि राज मिस्त्री का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना के बयान पर 174 की कार्रवाई की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के पिता शाहुकार सिंह निवासी सहौड़ा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सुच्चा सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। उसे नशे की आदत लग गई थी। कुछ समय से नशा नहीं मिलने से वह परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह चार बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।