फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 7.10 लाख की ठगी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस की एनआरआई विंग ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में अमृतसर स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब के आदेशों पर की गई है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव डंघेड़ियां निवासी जतिंदर सिंह ने 9 अक्टूबर 2025 को एनआरआई विंग में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अमृतसर के एयरपोर्ट रोड स्थित क्रिस्ट इमिग्रेशन कंपनी के मालिक देविंदर सिंह और कर्मचारी सीखा ने न्यूजीलैंड वीजा दिलाने का झांसा देकर उनसे आठ लाख रुपये का पैकेज तय किया। इसमें से शिकायतकर्ता ने 6.10 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए और एक लाख रुपये नकद दिए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि दो महीने में वीजा लगने और असफल रहने पर रकम लौटाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन न तो वीजा लगा और न ही पैसे वापस किए गए। जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत की प्रारंभिक जांच एनआरआई थाना मोहाली द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीजीपी एनआरआई विंग ने एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दी। इसके बाद आरोपी दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई बचित्तर सिंह को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें