मोहाली। जिले में बुधवार को 67 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 21 लोग ठीक भी हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों को नसीहत दी है कि कोरोना दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। घर से निकलते समय मास्क पहनना न भूलें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। जानकारी के मुताबिक बुधवार को डेराबस्सी में तीन, ढकोली में पांच, खरड़ में पांच, कुराली में दो और मोहाली में 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 20490 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19393 लोग तंदुरुस्त हुए हैं, जबकि 386 लोगों की मौत हो चुकी है।