फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों के सौंदर्यीकरण के नाम पर पैसों की बर्बादी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी में बाजारों के हो रहे सौंदर्यीकरण के नाम पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। यह आरोप निगम के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने लगाया है। सौंदर्यीकरण के नाम पर पुराने सामान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए काहलों ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 के बाजार में हो रहे सौंदर्यीकरण के काम पर सवाल खड़े किए हैं। इसके लिए उन्होंने निगम कमिश्नर को ज्ञापन भी भेजा है। निगम कमिश्नर को भेजे ज्ञापन में उन्होंने सरकारी पैसे के दुरुपयोग के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जो निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं। काहलों का आरोप है कि फेज-7 की मार्केट में चल रहे सौंदर्यीकरण के काम में पुराने सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका आरोप है कि पहले से लगे लाल पत्थर के ऊपर ही नया पत्थर लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं लाल पत्थर के आगे पार्किंग में रेहड़ी फड़ी वालों ने पक्के कब्जे कर लिए हैं। फेज-7 में सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रही अनियमितताओं को लेकर काहलों ने कमिश्नर को तो शिकायत दी ही है, साथ ही स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को भी इस शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। काहलों ने अपनी शिकायत में कहा है कि फेज 7 के मार्केट में पैदल चलने वालों के लिए बने बरामदे पहले से ही ठीक हालत में हैं। इसके बावजूद वहां पहले से लगे लाल पत्थर के ऊपर ही दोबारा से लाल पत्थर लगाया जा रहा है। काहलों का आरोप है कि मार्केट की पार्किंग से लेकर बरामदे तक चार लेवल बना दिए गए हैं। जिससे पार्किंग की जगह कम हो गई है। साथ ही उनका आरोप है कि जो पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं उनके नीचे गटका, रेता और सीमेंट का पुराना मिश्रण इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने इस आरोप की पुष्टि में पूर्व पार्षद ने एक वीडियो भी सबूत के तौर पर शिकायत के साथ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें