फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में 64 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट, पड़ोसी ने पत्थर से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में एक 64 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोसी और उसके साथियों पर घर के बाहर बुलाकर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेला था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी अजय सिंगला तीन-चार अन्य लोगों के साथ उसके घर के बाहर आया। अजय ने प्रवीण से घर के बाहर पड़े रेत व अन्य सामान हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अजय और उसके साथियों ने प्रवीण को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। अजय सिंगला ने एक बड़े पत्थर से प्रवीण के दाहिने कंधे पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने लात-घूंसों से भी मारपीट की।



पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रवीण के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल प्रवीण को ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें